नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 29, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

रिपोर्ट-गुरुचरण प्रजापति-महराजगंज-

महाराजगंज 4 जून 23-

केंद्र के मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसी क्रम में आज झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास,राज्य सभा सांसद कृष्ण पाल पवार जनपद में पधारे। जनपद में प्रवेश करते ही पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और जिला संयोजक संजय पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सैकड़ों गाडियां काफिले में चल रही थी। मुख्यालय पहुंचने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बात चीत करने के उपरांत भाजपा के सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित किया । स्थानीय दुर्गा मंदिर में जाकर दर्शन किया। प्रसिद्ध व्यवसाई शुभकरन टीबदेवाल के घर पहुंचकर संपर्क किया । सरकार की नीतियों और कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। डॉक्टर ज्योत्सना ओझा मिश्रा के साथ संवाद कर सरकार के कार्यों की चर्चा की।

अधिवक्ता हरेंद्र मिश्रा के घर पहुंचकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ भोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,जिला संयोजक संजय पांडेय,लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी,क्षेत्र उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी,अमरनाथ पटेल, दुर्गा अग्रहरी,जिला महामंत्री गौतम तिवारी,जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला बैजनाथ पटेल,महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक बबलू यादव,सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806