नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

भाजपा की सरकार में देश,खुशहाली की ओर अग्रसर-सदर विधायक-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
ब्यूरो रिपोर्ट-महराजगंज-

सरकार के एजेंडे में गरीब व गरीब कल्याण जनता,नहीं होने देगी विपक्ष के सपनों को पूरा-

महराजगंज। सपा सरकार दंगाईयो के साथ रहती थी खड़ी यूपी के कानून व्यवस्था की चर्चा दुनिया में बिना किसी भेदभाव सभी पात्रों को मिल रहा योजना का लाभ भाजपा ने घोषणा पत्र के वादों को किया पूरा। हमारी पार्टी का संकल्प भारत विश्व गुरू बने। उक्त बातें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदि के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के क्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कही। विधायक ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के विकास यात्रा में खोया हुआ दशक रहा है। इन 10 वर्षो में देश ने कमजोर नेतृत्व का दंश झेला है। रिमोट कंट्रोल वाली सरकार कैसे चलती थी यह बात किसी से छिपी नहीं है। सरकार और परिवार के चक्कर में देश के बेशकीमती 10 साल बर्बाद हो गए। वर्ष 2014 में देश की 130 करोड़ जनता ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा किया। इस भरोसे ने 2014 से 2023 तक के 9 वर्षो में ही देश में शांति, समृद्धि और विकास की स्पीड भी दिखाई और स्केल भी दिखाई। उन्होंने कहा कि भारत के लोग वह दिन भी नहीं भूले जब यह कहा जाता था कि हम तो दिल्ली से 1 रुपया भेजते है लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है। आज देश यह भी नहीं भूलेगा कि आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीबों के पास पूरा का पूरा 100 रुपया पहुंचता है। केंद्र की मोदी सरकार ने 9 वर्षो में देश वासियों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में इससे पहले गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति नहीं देखी गई। स्वतंत्र भारत में इससे पहले कभी भी महिलाओं ने घर के निर्णय लेने में इतनी सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। हमारी बहन बेटियों की मूल जरूरत शौचालय उनके पास है। सामाजिक अपराध घटे है। बीमारियों से दूरी बढ़ी है और पर्यावरण को भी लाभ पहुंचा है। पहले किसानों को खाद बीज के लिए इधर उधर मांगना पड़ता था आज 11.4 करोड़ किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त कर रहे है। विधायक ने कहा कि देश वही है तंत्र वही है संसाधन वही है लेकिन ये सब शानदार परिणाम दे रहे है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत भी 9 साल में दो गुने से अधिक बन चुके है। आज स्टेट हाईवे ,नेशनल हाईवे सड़को का जाल बिछ चुका है। आज डिजिटल इंडिया को प्राथमिकता बना कर जहां हाई स्पीड इंटरनेट से गांवों को भी जोड़ा गया वही जन जन तक सरकार की ऑनलाइन सुविधाएं पहुंचाकर बिचौलियों की दुकान गिराई और सभी को तेजी से और बिना भेद भाव के लाभ पहुंचाया जा रहा है। मेक इन इंडिया ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया है। आज हम सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। वही आज का भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसको भी देश वासियों ने देखा है। पहले हमारे सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे सरकार मूकदर्शक बनी रहती थी। आज हमारे सैनिकों के मनोबल बढ़े है। उन्हे जवाब देने के लिए दिल्ली की तरफ नहीं देखना पड़ता है। सर्जिकल स्ट्राइक को देशवासी भूले नहीं है। हमारे देश को आंख दिखाने की हैसियत आज किसी देश में नहीं है। आतंकियों को हम उनके घर में घुसकर मारते है। कोविड काल में जब अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं बंद थी तब दूसरे देश अपने नागरिकों को वापस नहीं लौटने दे रहे थे ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व से इतनी बड़ी संख्या को वापस अपने देश लाए। जब कई देश युद्ध जैसी स्थिति में थे तब हमारे प्रधानमंत्री ने युद्ध को रुकवा कर अपने बच्चो को वापस बुलाया। भारतीय झंडा लेकर हमारे बच्चे निकलते थे तब गोलाबारी बमबारी रुक जाती थी। हमारे राष्ट्रीय झंडे का लाभ लेकर अन्य देशों के छात्र भी अपने वतन सकुशल चले गए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर आपदा में देशवासियों के साथ खड़ा है।भारत ने वह दिन भी देखा है जब पोलियो टेटनस और बी सी जी जैसे टीको को भारत में आने में 50 वर्ष से ज्यादा साल लग गए। जबकि कोविड काल में हमारे देश के वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने मात्र कुछ महीनो में दो स्वदेशी टीके बना लिए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की। अपने देशवासियों को भी मुफ्त में टीके लगवाए। दुर्गम इलाकों में ड्रोन से वैक्सीन की डिलीवरी कराई गई। मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में लाखो लोगो का टीकाकरण करने का लगभग असम्भव कार्य हासिल किया। वह भी एक सदी में सबसे खराब वैश्विक महामारी के सामने। आज दुनिया भारत में विश्वास करती है और विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को नरेंद्र मोदी पर।

रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806