नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

बुथ सशक्तिकरण के अभियान के तहत,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया बैठक-

1 min read

महाराजगंज 7 मार्च-23-मंगलवार-

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

महराजगंज-धनेवा स्थित केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर सदर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत शक्ति केंद्र संयोजक एवम् प्रवासियों की बैठक में मुख्य अतिथि पंकज चौधरी कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2024 प्रचंड बहुमत से दोबारा भाजपा सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनसंघ के अध्यक्ष रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। केंद्र में सरकार बनने के बाद धारा 370 को हटाने का काम किया। राम जन्मभूमि के संबंध में सैकड़ों वर्ष से चल रहे विवाद को भी समाप्त किया। सभी घर को बिजली,सबको आवास,शौचालय,बैंक में खाता,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि,निश्शुल्क गैस, सुकन्या योजना आदि को संचालित किया गया। निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण का अभियान चल रहा है-

रोजगार-महंगाई व भ्रष्टाचार पर लगा है अंकुश।उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रोजगार,महंगाई व भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगा है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर के एक-एक कार्यकर्ता 2024 के चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं।

उन्हों ने कहा कि भाजपा सरकार में हो रहे विकास से विपक्ष परेशान है। उनके पास कोई मुद्दा बचा ही नहीं है। सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बरगलाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ के सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार का खात्मा हो रहा है। बीते साढ़े चार वर्ष में जितना विकास हुआ है उसे देखकर विपक्षी हताश हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाना। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा भाजपा की मजबूत नींव बूथ कार्यकर्ता होते हैं। इन्हीं की मेहनत से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव हासिल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 में फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र है इसके बाद पार्टी आती है। पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता न तो थकता है और न ही रुकता है। इन्हीं के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,घुघुली प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल,सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,मिठौरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ताअल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,संजय पांडेय,जिला महामंत्री बबलू यादव,संजय वर्मा,जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल,सरोज पांडे कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार,निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा,नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा,अरविंद मौर्य,अशोक पटेल,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल,राकेश गुप्ता,रणधीर सिंह,महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी एडवोकेट,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राही मासूम रज़ा,अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, सूर्यनाथ शर्मा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवम् डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गीत के साथ प्रारंभ हुई।संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806