नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

नए क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सहजानंद राय का महराजगंज के प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

उत्तर-प्रदेश-महराजगंज 5 अप्रैल-

रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

प्रदेश भाजपा संगठन में गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनने के बाद सहजानंद राय पहली बार बुधवार को महाराजगंज पहुंचे।जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही कतरारी में गोरखपुर क्षेत्र के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का भव्य स्वागत किया गया,
परतावल,में पनियरा विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया।
भिटौली में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारो के साथ स्वागत किया। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।


इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर निकाय चुनाव में सभी सीटो पर जीत हासिल करेगी।भारी भरकम काफिले के साथ वह नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे,यहां पर उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान सहजानंद ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया ।इसके साथ ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर जीत हासिल करेगी।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े और मानने वाले लोगों के मान-सम्मान की सुरक्षा कर सकूं। इसके साथ ही भाजपा की रीति-नीति पद्धति को आगे ले जाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तपस्वी कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा यहां पर स्थापित है। इसके लिए दिन रात मेहनत करूंगा।

ऐसे में मेरा सभी कार्यकर्ताओं से संवाद रहा है। दायित्व बदलता है, कार्य पद्धति नहीं। भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है और एक जीवन पद्धति है। पार्टी कार्यकर्ता को कार्यकर्ता तो बनाती है उसे नेता भी बनाती है। भारतीय जनता पार्टी में निष्ठा से कार्य करने वाला व्यक्ति कब उचित सम्मान पाएगा कोई नही जानता। पार्टी उस हीरे को पहचान कर उचित पद पर बैठाती है।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी 9 मार्च को जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी जनपद को बड़ी सौगात देने आ रहे है। उनके कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि 6 मार्च को पार्टी का स्थापना दिवस है जिसे प्रत्येक बूथ पर मनाना है। बूथ अध्यक्ष के घर जाकर झंडा लगाना है वही पर यशस्वी प्रधानमंत्री जी की बात सुननी है,फोटो खीच कर नमो एप और सरल एप पर अपलोड करना है। अध्यक्षीय संबोधन में परदेसी रविदास ने कहा कि जनपद में 1734 बूथ है जिस पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। 9 मार्च को यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी की जनसभा आपके नेतृत्व में इतिहास रचेगी। आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाई पर स्थापित होगी।आपके नेतृत्व में स्थानीय निकाय चुनाव में भी परचम लहराने का कार्य करेगी। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, विधायक ऋषि त्रिपाठी,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी.नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने भी स्वागत भाषण कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गण,सभी जिला पदाधिकारी गण,मंडलों के अध्यक्ष गण,मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संयोजक ने स्वागत किया। इसके उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,विधायक गण ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया जहा 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी की जनसभा होनी है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806