नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

गोरखपुर मंडलीय पुलिस के कार्यशैली से सन्तुष्ठ नही 80प्रतिशत लोग-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़-चैनल-
ब्युरो रिपोर्ट- सुशील कुमार-गोरखपुर-
गोरखपुर में 80 प्रतिशत लोग पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नही-
अपर पुलिस महानिदेशक ने आइजीआरएस पोर्टल श‍िकायतकर्ताओं ने पुल‍िस की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक ल‍िया है। फीडबैक में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं। गोरखपुर में 80 प्रत‍िशत लोगों ने पुल‍िस की कार्यप्रणाली पर असंतोष निराशा जाह‍िर क‍िया है।

आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद समय-समय पर शिकायतकर्ता से फीड बैक लिया जाता है। पुलिस के लिए फरवरी माह का फीड बैक बेहद निराशाजनक रहा। गोरखपुर जोन के 11 जिलों में 75 प्रतिशत लोग पुलिस की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं-

कठिन चुनौती,अपनी इस छवि से कैसे लोगों का भरोसा जीत पाएगी गोरखपुर मंडलीय पुलिस-

फरवरी में गोरखपुर जोन के 5686 लोगों ने पुलिस से संबंधित मामलों को लेकर आइजीआरएस पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
बाद में जब उनसे फीडबैक लिया गया तो 4298 लोग अर्थात 75 प्रतिशत लोग पुलिस की कार्यशैली असंतुष्ट दिखे। इनमें अधिकांश लोगों के मुताबिक थानों पर उनकी शिकायतें सुनी नहीं जाती हैं। किसी तरह से पुलिस ने प्रार्थना पत्र ले भी लिया तो वह कोई कार्रवाई नहीं करती है।
आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने वालों में सर्वाधिक असंतुष्ट गोरखपुर जिले से हैं। गोरखपुर जिले में 2260 लोगों ने आईजीआरएस पर अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं। गोरखपुर में 80 व सिद्धार्थनगर में 65 प्रतिशत लोग पुलिस के कार्याें से असंतुष्ट
इसमें से 1815 व्यक्ति अर्थात 80 प्रतिशत लोग पुलिस की भूमिका से असंतुष्ट हैं। शिकायतों के निस्तारण में थोड़ी ठीक स्थिति सिद्धार्थनगर की है। वहां के 35 प्रतिशत लोग पुलिस के कार्य से संतुष्ट हैं। हालांकि संख्या के लिहाज से देखा जाए तो वहां आइजीआरएस पर शिकायतों की संख्या सिर्फ 375 है। इसमें 131 लोग पुलिस की भूमिका से संतुष्ट हैं।

फरवरी माह में इतने लोग पुलिस की भूमिका से दिखे असंतुष्ट-
जिला कुल प्राप्त फीड बैंक असंतुष्ट का फीडबैक प्रतिशत इस प्रकार है-

गोरखपुर 2260 80.30

कुशीनगर 339 75.22

महराजगंज 434 76.26

देवरिया 292 73.63

बस्ती 267 71.16

संतकबीरनगर 112 76.78

सिद्धार्थनगर 375 65.06

गोंडा 864 72.68

बलरामपुर 214 68.69

बहराइच 309 74.11

श्रावस्ती 220 71.81

अभी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। आइजीआरएस का यह फीडबैक सभी पुलिस कप्तानों के पास भेजा गया है और अपना आंकलन करने के लिए कहा गया है। तस्वीर एक ही दिन में तो नहीं बदलेगी,लेकिन अगले माह से इसमें कुछ सुधार अवश्य दिखेगा-अखिल कुमार,अपर पुलिस महानिदेशक-
रफ्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806