नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

एक दर्जन कर्मचारियों की कलेक्ट्रेट सदस्यता समाप्त-एफ.आई.आर.की हुई तैयारी-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

एक दर्जन को किया निष्कासित कलैक्ट्रेट संघ ने,जिलें के पदों सें भी रहेंगे बेदखल,एफ.आई.आर.की हुई तैयारी-

कलैक्ट्रेट कर्मचारियों के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी व महामंत्री अरविंद वर्मा नें संघ विरोधी कार्य करने को लेकर कढ़ा कदम उठाते हुए एक दर्जन कर्मचारियों की कलैक्ट्रेट सदस्यता समाप्त कर दी हैं। जिसके अभाव में वें अब पूरी तरह कलैक्ट्रेट सम्मान से वंचित रहेंगे।
ज्ञातव्य रहें कि विगत दिनों बुलंदशहर में हुए चुनाव के बाद कलैक्ट्रेट कर्मचारियों की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसके पदाधिकारियों को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा लखनऊ में शपथ-ग्रहण कराई गई। इसके बाद से झलाए पराजित कर्मियों नें बग़ावती तेवर दिखाते हुए बिना किसी के संज्ञान में लिए संगठन खड़ा कर दिया। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुपों में मिथ्या प्रसार कर दिया। जिसको गंभीरता से लेकर 28 जून को लखनऊ संघ भवन में प्रदेश व जिलेंभर के पदाधिकारियों का जमावड़ा हुआ। जिसमें एकमुश्त होकर सभी पदाधिकारियों नें इस नएं संगठन का पुरजोर विरोध किया। साथ ही संघ विरोधी कार्य करने को लेकर इन कर्मियों की सदस्यता समाप्त के स्वर बैठक में गूंजने लगें।
कलैक्ट्रेट की कार्यकारिणी को अंततः निष्कासन पर मुहर लगानी पड़ी। इसके अलावा संगठन को अवैध मानते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कराये जाने हेतु मंसूबा तैयार किया गया। इतना ही नहीं निष्कासित कर्मियों को जिलें की कार्यकारिणी से भी बेदखल कर नकेल कसी गई हैं। रहेंगे। उक्त कदम को लेकर सरकार के सामने मुख्य संगठन के अलावा अन्य संगठन की कार्य प्रणाली पर गौर न करने के लिए शासन व अन्य को अवगत कराने का मंतव्य बनाया गया हैं।
जिन कर्मचारियों नें संघ विरोधी कार्य किया हैं उनके विरूद्ध एफ.आई.आर.दर्ज की जानी है-जिनमें श्रीनाथ धर दूबे,शशिकान्त गौतम,राजेश कुमार गुप्ता,राजकुमार, ठा.आनंद प्रताप सिंह,देवेन्द्र सक्सैना,राजेंद्र कुमार,पीयुष साराभाई,आलोक सिंह,महेन्द्र पांडे,बाबूराम पांडे,मनोजधर दुबे को मुख्य रूप से शामिल किया गया हैं। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.पी.सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-2 जगदीश निगम,क्रांतिधरा सें प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार,प्रवक्ता नीरू सिंह,संयुक्त मंत्री अजित उपाध्याय,शशी भूषण तिवारी,विनोद कुमार द्विवेदी,फैजान अहमद,सुजीत कुमार श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806