नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 27, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

हर घर तिरंगा”अभियान को सफल बनाने के लिए पनियरा नपं में निकाला गया बाइक रैली-

1 min read

“हर घर तिरंगा”अभियान को सफल बनाने के लिए पनियरा में निकाला गया बाइक रैली-

पनियरा महराजगंज-आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नगर पंचायत पनियरा में अर्जुन कुमार मौर्य वरिष्ठ पत्रकार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर”हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए नगर वासियों को जागरूक किया गया। बाइक रैली रहसुगुरु स्थान से शुभारंभ किया गया। जो नगर के शीतलपुर,बसडिला,बड़वार,लोनियाटोला,पनियरा सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया गया और नगर वासियों को जागरूक किया गया। इस दौरान अर्जुन कुमार मौर्य वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता की75वीं वर्षगांठ जश्न मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा“हर घर तिरंगा”अभियान का प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से हमारे भारतीय ध्वज तिरंगा का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस को सफल बनाने के लिए हम सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806