नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

हर घर तिरंगा रैली को वरिष्ठ अधिकारियों ने किया हरी झंडी दिखाकर किया रवाना-

1 min read

रफ़्तार इन्डिया न्यूज-गोरखपुर-

हर घर तिरंगा रैली को वरिष्ठ अधिकारियों ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना-

गोरखपुर। तिरंगा वाहन रैली नगर निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज महापौर सीताराम जायसवाल एडीजी जोन अखिल कुमार जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा मा0 पार्षदगण द्वारा पैडलेगंज गौतमबुद्ध गेट से तिरंगा रैली के 300 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गौतम बुद्ध गेट से होते हुए छात्रसंघ चौराहा-अम्बेडकर चौक ल-शास्त्री चौक-कचहरी गोलघर-यातायाता तिराहा-धर्मशाला बाजार-गोखनाथ मन्दिर-बरगदवा तिराहा से पुनः वापस हुई। इस रैली में नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ मा0 पार्षदगण भी दो और चार पहिया वाहनों से तिरंगा वाहन रैली में प्रतिभाग किये। साथ ही जनता भी अपने वाहनों के साथ रैली प्रतिभाग किया।

उक्त रैली के द्वारा भारत की एकता व अखण्डता का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस वृहद् वाहन रैली में सम्मिलित वाहनों को भारत माता के चित्र एवं अमर शहीदों के चित्रों से सजाया गया एवं साथ ही सभी वाहनों पर तिरंगा झण्डा लहराते हुए देशभक्ति के गीतों के साथ रैली अपने गन्तव्य रूट पर भव्यता के साथ मर्यादित तरीके से निकाली गयी।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806