नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

विधान परिषद सदस्य डा.धर्मेंद्र सिंह का रविवार को जनपद में ऐतिहासिक स्वागत-

1 min read

महराजगंज 11 सितंबर-
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-कृपाशंकर योगी-महराजगंज-
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डा.धर्मेंद्र सिंह का रविवार को जनपद में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार जनपद में पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का जनपद की सीमा पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। परतावल में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया,सदर विधान सभा क्षेत्र में पहुंचते ही सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवम् डॉक्टर श्यमा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,विधायक ऋषि त्रिपाठी,विधायक प्रेम सागर पटेल,ने बुके देकर अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। एक एक कर पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत इस अवसर पर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल इसी पार्टी में मिलता है। इसका प्रमाण है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बना दिया।


उन्होंने आगे कहा कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। बूथ समिति का सदस्य भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि डॉ.धर्मेंद्र सिंह के पास 31 सालों का राजनीतिक अनुभव है।वह साल 1991 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे थे। जहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। इस दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री भी रहे।डॉ. धर्मेन्द्र सिंह साल 2001 से 2009 तक गोरखपुर में बीजेपी के महामंत्री के पद पर भी रहे और साल 2010 से 2016 तक महानगर अध्यक्ष के पद पर रहे साल 2016 में वह क्षेत्रीय टीम का हिस्सा बने और वहां उन्होंने मिले दायित्वों को बखूबी निभाया। उनके विधान परिषद सदस्य बनने पर यह प्रमाणित होता है कि भारतीय जनता पार्टी में एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पार्टी में उच्च पदों पर स्थान मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जिले के प्रभारी विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने एक बार पुनः साबित किया है कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है बाकी दलों में परिवार बाद, जाति वाद हावी रहता है।भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवम् डॉक्टर श्यमा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प के साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करती है।पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे अच्छे कार्यकर्ता यदि कहीं हैं तो वह भाजपा में हैं। भाजपा भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। सपा की जनता ने सफाई कर दी है। वो लगातार 4 चुनाव हार चुके हैं।बसपा का कहीं अता पता नहीं है और कांग्रेस के राहुल गांधी पार्टी को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं.कांग्रेस के दिग्गज नेता’कांग्रेस छोड़ो,अस्तित्व बचाओ’की नीति पर काम कर रहे हैं। 2024 में हम 2019 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। इससे आने वाले समय में भारत विकसित राष्ट्र में शामिल होगा। जिस तरह से देश के सभी लोग सरकार का पूरी तरह से सहयोग और समर्थन कर रहे हैं,उससे सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से उल्लेखनीय प्रगति हो रही हैं। जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलता है।उन्होंने कहा कि आज पूर्वांचल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम सभी के संरक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह को पार्टी ने जो सम्मान दिया उससे हर कार्यकर्ता आज गौरवांवित है।नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को महानता की राह पर ले जा रहे हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां भारत आगे नहीं बढ़ रहा है। पीएम मोदी न केवल भारत के ही नही बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे प्रशासक और योजनाकार हैं। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के एक कार्यकर्ता को जो सम्मान मिला है दूसरे दलों में संभव नहीं।कार्यक्रम को सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला,आनंद शंकर वर्मा,प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल,प्रमुख नौतनवा राकेश मधेशिया,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,लनगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल,नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,रामाज्ञा निषाद,संजय पांडेय,जितेंद्र पाल,मधुर सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव,प्रदीप सिंह,संजय वर्मा,जिला मंत्री गौतम तिवारी,सरोज पांडेय,आशुतोष शुक्ला,बैजनाथ पटेल,विभूति सिंह,बच्चू लाल चौरसिया,भाजुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राही मासूम रज़ा ने भी स्वागत भाषण के माध्यम से अपने नेता का अभिनंदन किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूपेश शर्मा,दिलीप शर्मा,रणधीर सिंह,राघवेंद्र मिश्रा,राहुल देव पांडेय,संजय श्रीवास्तव, बाबूनंदन शर्मा,राजेश यादव,गुलाब चौरसिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला,डॉक्टर आशीष मिश्रा,अशोक पटेल,सभासद प्रदीप गौड़,सिनोद कुमार,धीरज तिवारी,बलराम दुबे,अमित पांडेय,त्रिभुवन पटेल,प्रधान गौतम पटेल,राहुल पटेल सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806