नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

आगामी त्योहारों के मद्देनजर आलाधिकारियों को कड़े निर्देश-सीएम योगी-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

सीएम योगी ने दीपावली छठ त्योहारों को शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए निर्देश-

फुट पेट्रोलिंग बढ़ाए पुलिस,संवेदनशील घटनाओं पर वरिष्ठ अधिकारी खुद करे लीड-

बाढ़ ग्रस्त जनपदों का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए-

गोरखपुर। 5 कालिदास मार्ग आवास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल,जोन,रेंज,पुलिस और जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बाढ़ ग्रस्त जनपदों का समीक्षा करते हुए आए हुए बाढ़ ग्रस्त जनपदों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को मूलभूत सुविधाएं तत्काल संबंधित अधिकारीगण पहुंचाएं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में नाव राशन दवा हर हाल में पहुंचाई जाए। आगामी दीपावली छठ त्योहारों में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दीपावली और छठ आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आगामी कुछ दिनों के भीतर हैं। यह समय संवेदनशील है। हमें 24×7 अलर्ट मोड में रहना होगा।आगामी त्योहार दीपावली छठ की उमंग से परिपूर्ण होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। ऐसे में पुलिस को फुट पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी। महिलाओं,बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।त्योहारों के बीच अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। तय रोस्टर के अनुसार गांव/शहर में बिजली आपूर्ति होनी चाहिए।सुरक्षा की विधिवत व्यवस्था होनी चाहिए।

पेट्रिलिंग बढ़ाई जानी चाहिए।पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों,इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।त्योहारों के समय स्वच्छता,सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग इन सम्बंध में जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

ड्रग माफिया,गौ-तस्कर,शराब माफिया,खनन माफिया और भू-माफिया सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त सभी अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। अंतरराज्यीय सीमा से लगे जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अवैध खनन की गतिविधियों की सूक्ष्मता से पड़ताल करें। अवैध खनन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया जाना आवश्यक है। खनन माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो। इनकी संपत्ति जब्त की जाए।

किसी भी घटना को छोटा मानकर नजरअंदाज न करें। पुलिस बल को 24×7 अलर्ट मोड में रहना होगा। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें। मौके पर उपस्थित हों। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीजी जोन अखिल कुमार डीआईजी गोरखपुर परीक्षेत्र गोरखपुर जे रविंदर गौड अपर आयुक्त अजय कांत सैनी जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश पुलिस अधीक्षक नगर/कार्यवाहक एसएसपी कृष्ण बिश्नोई एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर सीएमओ आशुतोष दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806