नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 26, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्ववलित कर महोत्सव का किया शुभारंभ-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
रिपोर्ट-रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में बुधवार को तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का शानदार आगाज हुआ-
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का भव्य शुभारम्भ किया-

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-चैनल-

13 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में कई रंग-बिरंगे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बॉलीवुड नाइट में सोनू निगम,अमन त्रिखा,असित त्रिपाठी और कैलाश खेर जैसे प्रसिद्ध गायकों को सुनने का मौका मिलेगा तो लोकगायिका मालिनी अवस्थी भोजपुरी नाइट को अपने सुरों से सजाएंगी। 13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।


फ़िल्मी सितारें दिखाएंगे-हुनरों से अपनी अपनी जलवा-

महोत्सव के पंडाल में इस बार 2500 कुर्सियां लगाई गई हैं। महोत्सव परिसर में 225 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें से 25 स्टाल फूड जोन के लिए है। के लिए 80 स्टाल, सरस मेला के लिए 30 ऐप पर स्टाल के 30 स्टाल निर्धारित किए गए हैं-50 स्टाल कामर्शियल होंगे,

जायकेदार भोजन का भी व्यवस्था-

इस बार के महोत्सव में पूर्वांचल की पहचान लिट्टी चोखा के जायके के साथ ही साउथ इण्डियन,कांटिनेंटल,चाइनीज और पंजाबी तड़के जैसे व्यंज का स्वाद भी चखने का मौका मिलेगा।

यहां सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र लिट्टी चोखा का स्टॉल रहेगा। इसके साथ ही डोसा,इडली,चाउमिन और गोरखपुर की मशहूर मिठाइयां भी आपका जायका बढ़ाएंगी। शुभारम्भ अवसर पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला,क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र सिंह,विधायक प्रदीप शुक्ला,डॉ.विमिलेश पासवान, श्रीराम चौहान और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

आज बुद्धवार के कार्यक्रम की रूप रेखा-

सुबह-11 बजे:महोत्सव का शुभारंभ

दोपहर-02:30 बजे:सबरंग

शाम 06:30 बजे:बालीवुड नाइट (अमन त्रिखा)

शाम 07:30 बजे :बालीवुड नाइट (कैलाश खेर)

जिसे विभिन्न कंपनियों ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए आवंटित कराया है। कृषि एवं उद्यान विभाग की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग को 50 स्टाल दिए गए हैं।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806